हरदा : आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को अवैध मदिरा के विक्रय, संग्रहण व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के ग्राम रन्हाईकला, मसनगांव, वार्ड क्रमांक 30, सकुर कॉलोनी व पीलियाखाल में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 21 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब, 11 लीटर हाथ भट्टी शराब व 250 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
ब्रेकिंग
