jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

हरदा : इंदौर नेशनल हाइवे पर दो मोटरसाइकिल की भिड़त, 5 घायल, दो गंभीर

मकड़ाई समाचार हरदा। इंदौर – बैतूल नेशनल हाइवे पर कबीट वाले नाले के पास ट्रक को ओवर टेक करते मंगलवार सुबह एक बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें भाई बहन सहित 5 लोग घायल हो गए। उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर घायल भाई बहन को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक खंडवा बायपास निवासी सूरज सिंह पिता शोभरन 35 और उसकी बहन रीना 31 साल इंदौर में प्राइवेट जॉब करती हैं। महाअष्टमी के पूजन के लिए दोनों भाई बहन घर आ रहे थे। इसी दौरान इंदौर – बैतूल नेशनल हाइवे पर कबीट वाले नाले के पास सुबह करीब 6.30 बजे हंडिया की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रहे डंपर को ओवर टेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक बाइक खंती में जा गिरी। इसमें भाई सूरज – बहन रीना को सिर , हाथ व पैर में चोटें आई हैं। दूसरी बाइक पर सवार नेमावर निवासी मजदूर मनीष पिता गोपाल केवट 24 , विशाल पिता हरेराम 28 और सुखराम पिता विजय 40 घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से भाई बहन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है।