मकड़ाई समाचार हरदा। पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी व म.प्र के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले की सीमा में बनने वाले एन.एच. 47 की मुआवजा राशि शिघ्र दिलाये जाने की मांग की गई। पूर्व विधायक डॉ. दागने द्वारा प्रेषित पत्र में लेख किया गया है कि आपके पत्र क्र. क्व् 1146276/डप्छ/त्ज्ैभ्/टप्च्/
1. नेशनल हाईवे से लगी किसानों की जमीनों का अभी तक सर्वे नही किया गया, न अवार्ड में नाम है और किसानों को मुआवजा राशि भी अभी तक नही मिली है, परन्तु ठेकेदार द्वारा उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।
2. जिन लोगो के नाम का अवार्ड हो चुका है, उन्हे भी आज दिनांक तक मुआवजा राशि नही मिली है। वह केबल शासकीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे है।
3. हरदा जिले का ग्राम ऊड़ा नगर पालिका क्षेत्र में आता है, परन्तु वहाँ की जमीनों को ग्रामीण क्षेत्र की जमीन बता कर मुआवजा राशि दी जा रही है।
4. हरदा जिले के ग्राम देवास की जमीन जो एन.एच.-47 से लगी हुई है। जिसका मुआवजा प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत पास किया जा रहा है, जबकि उसकी मुआवजा राशि एन.एच. के आधार पर मिलना चाहिए।
5. किसान भाईयो द्वारा अपनी एन.एच.-47 की जमीन के एबज मे दूसरी जमीन के सौदे कर रखे है परन्तु मुआवजा राशि नही मिलने के कारण उनके सौदे बिगड़ रहे है। जिससे उन्हे कॉफी नुकसान होगा।
हरदा जिले को एन.एच.-47 फोरलेन सौगात आपकी विकाशील सोच एवं आपके द्वारा दी गई है, परन्तु हरदा जिले के सत्ता पक्ष के नेताओं व अधिकारीयों को इस बात की समझ नही है कि उक्त कार्य के शिघ्र पूर्ण होने से हरदा जिले के क्षेत्रवासीयों को कितना लाभ मिलेगा। अतः महोदय जी से निवेदन है कि किसान भाईयों को उनकी जमीनों की मुआवजा राशि अतिशीघ्र दीलाई जा कर उक्त कार्य को पूर्ण कराये जाने की कृपा करे साथ ही उक्त पत्र की प्रतिलिपि डॉ. दोगने द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु हरदा कलेक्टर की ओर प्रेषित की गई है।
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर...
नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...
निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ...
आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित
नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका
खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक
फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित
विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान,
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
