jhankar
ब्रेकिंग
6 मई 2026, बुधवार का 12 राशियों का सारांश आज, 6 मई 2026 को सराफा बाजार में सोना-चांदी का ताजा भाव 6 मई 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल हंडिया : हंडिया में सजेगा अकीदत का दरबार, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक... हंडिया : साल्याखेड़ी के पांच होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत

हरदा : कृषि मंत्री श्री पटेल ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के छात्रावास का औचक निरीक्षण किया


हरदा :
कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने शनिवार शाम को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, पिछड़ा वर्ग शासकीय कन्या छात्रावास हरदा का आकास्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां निवासरत छात्राओं से चर्चा की, और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ कर समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया। इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं ने बताया कि छात्रावास परिसर में बोरवेल तो लगा हुआ है, लेकिन बोरवेल में मोटर खराब है। जिस पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने तत्काल पीएचई विभाग के अधिकारियों को नई मोटर डालने के निर्देश दिए। छात्राओं ने कृषि मंत्री श्री पटेल को बताया कि बिजली के कम  वोल्टेज होने की समस्या से काफी परेशानी आ रही है, जिस पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने तुरन्त विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर में पड़ी अनुपयोगी सामग्री को हटवा कर साफ सफाई कराने तथा अनुपयोगी सामग्री को नीलाम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास परिसर में ऊगी झाड़ियों को कटवाने के निर्देश भी दिए।

- Install Android App -

छात्राओं और सफाईकर्मी को आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश
कृषि मंत्री श्री पटेल ने छीपाबड़ की छात्रा कुमारी दीपा विश्वकर्मा को 10 हजार रुपये, पूजा मीणा व संगीता मीणा को 5-5 हजार रुपए,  क्षमा राठौर को 10 हजार रुपये, पूजा राठौर निवासी गोमगांव को 10 हजार रुपये, तथा सफाई कर्मी रजनी चावरे को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए।