jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट किसानों के लिए जरूरी खबर, अब बिना ई-टोकन नहीं मिलेगा खाद मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां

हरदा : ‘कबीर साहित्य’ आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहा है -राज्यपाल श्री गहलोत


हरदा :
हरदा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में रविवार को संत शिरोमणि कबीर दास जी की 625 वी जयंती के अवसर पर आयोजित ‘कबीर प्रकटोत्सव’ कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि संत कबीरदास जी की शिक्षाएं हमेशा से ही प्रासंगिक रही हैं, और आगे भी रहेंगी। उन्होंने कहा कि कबीरदास जी द्वारा लिखित दोहे और अन्य रचनाएं, पिछले 600 वर्षों से अधिक समय से देशवासियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कबीर दास जी निर्गुण धारा के कवि थे, उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और कुप्रथाओं का हमेशा विरोध किया।
संत कबीर दास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री दुर्गा दास उईके, विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह , खंडवा की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन तन्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। कार्यक्रम में श्री गुरु चरण दास और उनके दल ने कबीर के भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विभिन्न समाज सेवियो का कर्नाटक के राज्यपाल श्री गहलोत और दोनों मंत्रीगण ने शॉल उढ़ाकर सम्मान किया।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सबसे पिछड़े और गरीब वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विभिन्न कार्यक्रम व जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना इन्हीं में से एक योजना है, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उनके खाते में हर माह 1000 रूपये जमा करने का कार्य इस महीने से प्रारंभ हो गया है । प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश की लगभग सवा करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि संत कबीर दास जी द्वारा लिखित साहित्य समाज को हमेशा से दिशा देता रहा है। उन्होंने कहा कि ष्कबीर के दोहेष् आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं । सांसद श्री उइके ने भी कार्यक्रम में संबोधित किया।