jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

हरदा : जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक संपन्न

हरदा : मंगलवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी हरदा की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक मे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर समिति के सदस्य और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर के प्रतिनिधि श्री नवीन कृष्ण एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला ई-नवर्नेंस सोसायटी हरदा को सशक्त बनाने एवं सोसायटी के कार्यो में सुधारात्मक नवाचारों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि शीघ्र ही इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर के साथ जिला प्रशासन हरदा एम.ओ.यू. करेगा । इसके साथ ही इंजीनियरिंग और प्रोद्योगिकी संस्थानों के विद्यार्थियों को हरदा जिले में कार्य करने हेतु आमंत्रित किया जावेगा

- Install Android App -

कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्‍य से जिले के ग्रामीण क्षेत्र से महिलाओं का चयन करके उन्हें “वित्तीय साक्षरता और नेतृत्व” विषय पर जिला ई-नवर्नेंस सोसायटी हरदा के द्वारा ट्रेनिंग दिलाकर महिलाओं की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सक्षम बन सकें।