jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

हरदा जिले में खाद की कमी नही है तो फिर किसान घंटो लाइन में खड़े रहने को क्यों मजबूर है – कांग्रेस

मकड़ाई समाचार हरदा। अपनी नाकामी को भी कामयाबी की तरह प्रस्तुत करने में भाजपा नेताओं को महारत हासिल है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई ने आरोप लगाते हुए कहा कि विगत दिनों कृषी मंत्री कमल पटेल ने एक किसान को फ्री विद्युत कनेक्शन दिलवाया उनके इस साधारण से प्रयास को भी समाचार पत्रों में इस तरह से प्रकाशित कराया गया। जेसे कोई बड़ी समस्या हल करा दी गई हो। जब की यह एक सामान्य प्रक्रिया का कार्य है। अब इसी तर्ज पर जिले के अधिकारी भी उनकी संगत में खुद की नाकामियों को कामयाबी के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त टाले ने कहा है कि आज समाचर पत्रों में खबर प्रकाशित हुई है की डी डी ए महोदय ने स्वयं खड़े रह कर खाद वितरण का कार्य कराया। अब प्रश्न यह है कि इसे क्या माना जाए ? क्यो की लम्बे समय से मंत्री महोदय और डी डी ए बयान दे रहे हैं की खाद की कोई कमी नहीं है दुसरी तरफ किसान खाद के लिये परेशान हो रहे हैं। हालत ये है कि महिलाओं और वृद्धों को भी दो-दो तीन-तीन दिन लाईन लगना पड़ रहा है। अगर खाद पर्याप्त है वितरण व्यव्स्था बेहतर है तो फिर क्यो ऐसे हालात बन रहे हैं की अधिकारियो को खड़े रह कर खाद बटवाना पड़ रहा है। और बाद में इसे उनकी उपलब्धी बताया जा रहा है।

- Install Android App -

श्री टाले ने कहा कि हकीकत यह है कि विगत 20 दिनों से किसान कांग्रेस के हमारे साथी द्वारा खाद के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत भी कराया गया था। और हमारे द्वारा कई बार ज्ञापन भी दिया गया था। तब डी डी ए साहब ने कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी क्यो नही लगाई। कल भी किसान कांग्रेस और मेरे द्वारा मार्केटिंग सोसायटी और एम पी एग्रो में खड़े रह कर किसानों को खाद वितरण कराया गया था। जब कृषि मंत्री के अधिकारियों को खबर लगी तो उन्हें ऐसा लगा की आज जिले के प्रभारी मंत्री आने वाले है। उन्हें खुश करने के लिए ये सब कवायद की है।