jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

हरदा : जिले में ढाबो पर बिकती खुलेआम शराब , आबकारी विभाग ने जिले में की बड़ी कार्यवाही

हरदा / नवीन आबकारी नीति के अंतर्गत अहातों का संचालन बंद किये जाने के तारतम्य में कलेक्टर हरदा श्री ऋषि गर्ग ने अवैध मदिरा व्यवसाय एवं अवैध रूप से मदिरापान पर कड़ाई से नियंत्रण किये जाने के सख्त निर्देश दिये है।  इन निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग हरदा द्वारा सख्त कार्यवाहियां जारी है। जिले की सभी शराब दुकानों के आसपास बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, सार्वजनिक एवं सुनसान स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा सघन गश्त की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश कुमार लाल के अनुसार गतवर्ष माह अप्रैल में अवैध मदिरा व्यवसाय के विरुद्ध 44 प्रकरण दर्ज किये गये थे वहीं इस वर्ष में अवैध रूप से मदिरा या विनिर्माण, विक्रय एवं अवैध स्थानों पर मदिरापान संबंधी 53 प्रकरण माह अप्रैल में पंजीबद्ध किये गये है। उन्होने बताया कि खिरकिया तहसील में स्थित प्रिंस ढाबा मांदला, ठाकुर ढाबा पोखरनी, जगदम्बा ढाबा चारुवा, महाकाल ढाबा मोरगड़ी, अपना ढाबा छीपावड़, गोपाल ढाबा छीपावड, आनंद सागर ढाबा सिराली, ठाकुर ढावा सिराली, इंडियन ढाबा रहटाकला, हरदा में स्थित हिन्दुस्थान ढाबा कुकरावद, कैदी ढाबा हंडिया रोड़, राजपूत ढाबा छीपानेर रोड आदि पर आबकारी एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है इसके अलावा देशी मदिरा 45.50 लीटर, विदेशी मदिरा 19.30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब 78 लीटर एवं महुआ लाहन 5940 किलो ग्राम विभिन्न स्थानों से जप्त किये गये। जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 447374 है।