मकड़ाई समाचार हरदा। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा नगर पालिका के अध्यक्ष कक्ष में नगर के पत्रकारों की एक अहम बैठक ली गई। बैठक के दौरान नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया कि हरदा नगर के नागरिकों हरदा के खिलाड़ियों को एक नई सौगात के रूप में मल्टीपरपज गेम्स हॉल जिसमे बास्केटबाल मैदान इनडोर रहेगा। एवं स्विमिंग पुल का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि योजना की लागत लगभग 18 करोड़ है, जिसमे 10 करोड़ मल्टीपरपज गेम्स हाल एवं 8 करोड़ स्विमिंग पूल के लिए अनुमानित है। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि “काला आकार कंसल्टेंट्स इंदौर” द्वारा योजना तैयार की जा रही है। योजना का मानचित्र तैयार किया जा चुका है, जोकि दर्शित है। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि जल्द ही उक्त योजना के आधार पर आदर्श बाल मैदान में खिलाड़ियों एवं नागरिकों के लिए मल्टीपरपज गेम्स हॉल एवं स्विमिंग पुल का निर्माण हरदा नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा। जो कि नगर के नागरिकों के लिए वह हरदा नगर के लिए एक आधुनिक सौगात होगी।
ब्रेकिंग
