jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत

हरदा – नवजात बालिका की हत्या मामले में CBI जांच की मांग , हाईकोर्ट में लगाई न्याय की गुहार

– हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, CBI, राज्य सरकार के गृह मंत्रालय सहित अन्य को नोटिस जारी किए 

हरदा। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के पिता की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल रिट याचिका स्वीकार करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने
केंद्र सरकार, CBI  और CID, राज्य सरकार के गृह मंत्रालय, हरदा पुलिस अधीक्षक सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता अनिल जाट  ने बताया कि इस मामले में अगली सुनवाई की संभावित तारीख 20 जनवरी 2023 है ।

- Install Android App -

अधिवक्ता जाट ने दी यह जानकारी –

शहर के इंदौर रोड पर स्थित भगवती नर्सिंग होम में वर्ष 2020 में एक बलात्कार पीड़िता नाबालिग से उत्पन्न हुई नवजात बालिका की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई थी।  जानकारी देते हुए अधिवक्ता अनिल जाट ने बताया कि पुलिस के द्वारा इस मामले में आरोपियों से मिलकर पीड़ित परिवार को ही आरोपी बना दिया था तथा जो इस षडयंत्र के मूल आरोपी थे, उन्हें बचाया गया था। बयानों को बदला गया है तथा कई दस्तावेजों की हेराफेरी की गई है। कई जगह गवाहों के बयानों में काटछांट की गई है।

इस मामले में जय आदिवासी युवा संगठन ( जयस) के रामदेव कांकोड़िया पीड़ित को न्याय दिलाने आगे आए। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की ओर से उसके पिता के द्वारा अधिवक्ता अंकित सक्सेना जबलपुर के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में रिट याचिका क्रमांक 28014/2022 दाखिल कर इस प्रकरण की  CBI   जांच की मांग की गई। जिसे माननीय उच्च न्यायालय ने प्रारंभिक तौर पर स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार, CBI  और CID, राज्य सरकार के गृह मंत्रालय, हरदा पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी पुलिस थाना हरदा,  थाना प्रभारी पुलिस थाना सिविल लाइन,  डॉ .मनीष शर्मा, भगवती नर्सिंग होम सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस प्रकरण में अगली सुनवाई की संभावित तारीख 20 जनवरी 2023 है।