jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

हंडिया : गांव-गांव जाकर प्रस्तुति दे रहे काठी लोकनृत्य के कलाकार

मकड़ाई समाचार हंडिया। मध्यप्रदेश के लोकप्रिय लोक नृत्य काठी के कलाकार मंगलवार को क्षेत्र में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए देखे गए। काठी नृत्य कलाकारों को देखकर दर्शकों की भीड़ बढ़ रही थी। मंगलवार को इन कलाकारों ने घर-घर जाकर प्रस्तुति दी। इस दौरान यह कलाकार ढोलक की ध्वनि पर आकर्षक प्रस्तुति दे रहे थे।

- Install Android App -

यह काठी लोक नृत्य विशेषकर संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। घर की सुहागिन महिलाएं काठी माता को विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर सुहाग का समान भेंट करती है। हर गांव जाकर मातृशक्ति पार्वती की पूजा स्तुति के गीत निमाड़ी बोली में गाते हैं। बदले में ग्रामीण इन्हें अन्न वस्त्र आदि भेंट करते हैं।
आस्था की इस जोत को इन लोगों ने हजारों वर्षों से जगाए रखा है। भारत की समस्त सांस्कृतिक गतिविधियां आस्थावान और मेहनतकश लोगों की आस्था और समर्पण भाव के कारण ही जीवित हैं। इसलिए भागदौड़ भरे इस समय में काठी लोक नृत्य के इन कलाकारों की ओर शासन द्वारा ध्यान देकर इस परंपरा को जीवित रखना चाहिएं। इस प्रकार के लोकगीत लोकनृत्य और पर्व आदि को हम नहीं बचा पाए तो हमारी पहचान नष्ट हो जाएगी। हम कितने ही आधुनिक क्यों ना हो जाएं लेकिन अपनी भारतीयता की पहचान को बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।