jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत

मध्‍य प्रदेश के बैतूल जिले में बोरवेल में गिरा बच्‍चा, 50 फीट गहराई में फंसा, बचाव कार्य आरंभ

मकड़ाई समाचार बैतूल। जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे 8 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया। आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 60 से 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खोदा गया था।

कक्षा तीसरी के छात्र तन्मय को बोरवेल से निकालने के लिए बुलडोजर से खोदाई शुरू की गई। एसडीईआरएफ की टीम द्वारा आक्सीजन पहुंचाई जा रही है। तन्मय बात कर रहा है। बोरवेल के करीब तीस फीट दूर से एक बुलडोजर की मदद से खोदाई शुरू की गई है। पोकलेन मशीन मंगाई गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्‍चा 50 फीट गहराई में फंसा है। ग्रामीणों के अनुसार बच्‍चे की उम्र आठ वर्ष है और उसकी बोरवेल से आवाज बाहर सुनाई दे रही है। कुछ लोगों के अनुसार बच्‍चा 30 फीट की गहराई पर जाकर फंसा है।

- Install Android App -

बोरवेल में गिरे छह साल के तन्मय पिता सुनील साहू को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर कलेक्टर, एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि तन्मय बोरवेल में करीब 50 से 55 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। मौके पर बुजडोजर और पोकलेन मशीन बुलाई जा रही हैं।

बताया गया है कि यह घटना आठनेर ब्‍लाक के मांडवी गांव की है। बच्‍चा बोरवेल में कैसे गिरा अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बोरवेल खुला होने से बच्‍चा उसमें जा गिरा। इसके बाद हड़कंप मच गया।

उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य प्रदेश में बोरवेल के संबंध में तमाम प्रशासनिक हिदायतों, सरकार के दिशा निर्देशों के बावजूद खेत पर बने बोरवेल अनेक कारणों से खुले छोड़ दिए जाते हैं। इससे अक्‍सर छोटे बच्‍चे हादसों का शिकार हो जाया करते हैं। कालांतर में ऐसी अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसा ही बैतूल जिले में हुआ।

बच्‍चे के बोरवेल में मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। बच्‍चे के परिवार के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। बच्‍चा गिरने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्‍या में मौके की ओर रवाना हो गए हैं।