jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

एबी रोड पर हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत

मकड़ाई समाचार बड़वानी। जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी दूरी पर स्थित जरवाह रोड से होकर गुजरने वाले एबी रोड बायपास पर मंगलवार शाम को एक कार की अज्ञात वाहन के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए।कार में चालक सहित दो लोग सवार थे।इसमें एक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कार क्रमांक बीएच 22 सी 9176 में सवार होकर तीन लोग इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। ठीकरी के समीप दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में कार सवार बुरी तरह से फंस गया था जिसे ग्रामीणों की सहायता से निकाला गया। इस दौरान एबी रोड पर जाम लग गया।

- Install Android App -

घटना स्थल पर ठीकरी पुलिस ने पहुंचने के बाद जाम खुलवाया गया।वहीं कार सवार चालक का नाम धनराज बताया गया है।जिसे मामूली चोट आई है।किंतु एक अन्य कार सवार 45 वर्षीय राहुल पुत्र बाला साहेब बिलारे निवासी दत्त नगर सिद्धनाथवाड़ी जिला सतारा महाराष्ट्र को ठीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

हाईवे पर ट्रक से 60 गोवंश जब्त किए

बड़वानी पुलिस ने एक वाहन को अवैध गोवंश की तस्करी करते जब्त किया। चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सजवानी के समीप सेंधवा रोड हाईवे पर नाकाबंदी की गई। थोडी देर बाद एक ट्रक बड़वानी से तरफ से आते हुए दिखा। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर ट्रक का चालक ट्रक को पुलिस से दूर खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक छोडकर भाग गया। ट्रक की तलाशी लेने पर अंदर कुल 60 गोवंश मिले जिसमें 9 गाय, 51 बछड़े ठूंसकर भरे हुए थे।कार्रवाई में निरीक्षक विकास कपिस, उपनिरीक्षक विजय रावत, प्रधान आरक्षक जगजोधसिंह, राजेन्द्र सिंह डावर, रामविलास धाकड़, चंपालाल, गंगाराम,चेतन शामिल रहे।