jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

हरदा न्यूज़ : अज्ञात कारणों के चलते 17 वर्षीय युवती ने खाया सल्फॉस, ईलाज के दौरान मौत

मकड़ाई समाचार हरदा। बुधवार को सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी माल में रहने वाली एक 17 वर्षीय युवती ने सल्फॉस खाकर खुदखुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेखा पिता रामदास चौहान ने ज़हरीली दवाई पीली थी, जिसे परिजन उपचार के लिए गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली लेकर आए थे। जहां गम्भीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां करीब साढ़े चार बजे के आसपास उसने दम तोड़ दिया। युवती के शव का देर शाम पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

- Install Android App -

मृतिका की दादी मंगराय बाई ने बताया कि गांव में उनकी ननद की मृत्यु होने से परिवार के सभी लोग उनकी तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। उसने जहरीली दवाई खा ली। तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतिका के पिता ने बताया कि उनकी तीन बेटियां और एक छोटा बेटा है। बड़ी बेटी रेखा बाई की कुछ दिनों पहले लीमखेड़ा जिला खंडवा में सगाई की थी। कुछ दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी लेकिन इसके पहले ही बेटी ने यह कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमें में है।