jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

Harda News: अर्धनग्न मिली लाश मामले में मृतक की हुई पहचान, शरीर में कई जगह चोट के निशान

रहटगांव थाना क्षेत्र के  ग्राम झाड़पा में अर्ध नग्न अवस्था में मिले अज्ञात शव का की हुई शिनाख्त –

- Install Android App -

वैभव चौधरी हरदा / झाड़पा : आज सुबह हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झाड़पा में एक किसान के खेत में अर्ध नग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला शव की जानकारी लगते ही।

किसान द्वारा डायल 100 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रहटगांव घनश्याम शर्मा सहित डायल100 मौके पर पहुंचे कृषक मनोज गुर्जर द्वारा बताया गया कि जब बह सुबह अपने खेत पर फसल देखने आए तो उन्होंने लाश को देखा जिसकी सूचना डायल 100 को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर बारीकी से जांच की गई व मौके का मुआयना किया गया।पुलिस द्वारा डॉग स्कावड भी बुलाया गया। जो मौका स्थल से 500फिट तक जाकर रुक गया। मृतक की पहचान बंसीपुरा निवासी कालूराम के रूप में हुई हे जो ग्राम झाड़पा में मजदूरी का काम करता था। दो दिन पहले अपने जीजा के घर झल्लार जाने का कहकर गया था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है। शव को पीएम के लिए टिमरनी अस्पताल ले जाया गया। जहा देर शाम तक परिवार के सदस्य शव को लेने नही पहुंचे। शव को मर्चुरी में रखा गया। इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। वही आसपास के गांव के सीसीटीवी कैमरे , काल डिटेल्स खंगाल रही है।