jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

हरदा न्यूज़ : मध्यान भोजन, पोषण आहार के 8 क्विंटल गेहूं हुए चोरी, मामले को दबाने में लगे जिम्मेदार

चोर ने गेंहू के कमरे में लगे पुराने ताले को तोड़ा, नया ताला लगाया, घटना लगभग 3 माह पूरानी, पुलिस और विभाग को जिम्मेदारों ने नही दी जानकारी

मकड़ाई समाचार हरदा। दीपगांव कला में माँ शारदा स्वसहायता समूह के द्वारा स्कूल और आंगनबाड़ी में बच्चों को मध्यान भोजन बन्द होने के कारण शासन की और से गेंहू गल्ला, एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को पोषण आहार वितरण किया जा रहा है। इसमे प्राथमिक व मिडिल में कुल 278 बच्चे शाला में अध्ययनरत है,इसमे प्राथमिक शाला के बच्चों को 100 ग्राम और मिडिल स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को 150 ग्राम गेहूं प्रति दिवस दिया जाता हैं। वही दो आंगनबाड़ी केंद्र भी इनमे लगभग 78 बच्चे दर्ज है। जो कि 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को ही गेंहू का सुखा दलिया दिया जाता है।

- Install Android App -

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के भवन में रखे 8 क्विंटल गेंहू चोरी हो गये है, जिसकी सूचना ना किसी वरिष्ठ अधिकारी को हैं और ना पुलिस में दी गई है। नाम ना छापने की शर्त एक व्यक्ति द्वारा बताया गया के यह गेंहू बच्चों की अनुपस्थित के चलते बचते रहे गेंहू का स्टॉक था। जो कि 8 क्विंटल के आसपास हो गया था जो चोरी हो गया है सबसे बड़ी बात तो यह है। चोर ने पहले तो कमरे का बाकायदा ताला तोड़ा और गेहूं निकाल के नया ताला लगाकर चला गया। अब इससे ऐसा प्रतीत होता है ,के सब कुछ समूह के सदस्यों की मिलीभगत से हुआ है। यहा पर चोरी पहली बार नही हुई है पहले भी कई बार हुई है। लेकिन चोर पर कार्यवाही नही होने से हर बार मामला दोहराया जा रहा है।

अब सवाल यह उठ रहा के चोर इतने समझदार कैसे हो गये के ताला तोड़ ने के बाद नया ताला भी लाकर लगाने लग गये है। वही दूसरा सवाल यह भी के गेंहू रखे कमरे की चाबी किसके पास थी और जब गेंहू चोरी हुए तो पुलिस या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यो नही दी गई जो भी सारा मामला जाँच के बाद ही सामने आयेगा। वही चोरी की इस वारदात में कई लोग मिले हो सकते क्योंकि बार बार चोरी की घटना को बड़ी चालाकी के साथ अंजाम दिया जा रहा है। वही जब इस विषय में मीडिया के लोगो के द्वारा मामले की जानकारी निकालने का प्रयास किया जा रहा था। कुछ महिलाओं के द्वारा झूठे आरोप लगा कर फसाने की धमकी गुप चुप तरीके से लोगो के सामने दे कर खबर अखबार में प्रकाशित न होने रोकने का प्रयास करने की कोशिश की जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों को इस समूह की जांच करवाना चाहिए। वही दोषी लोगो पर दंडात्मक कार्यवाही होना बहुत जरूरी है। अब देखना है कि क्या विभागीय अधिकारी इस मामले में क्या कार्यवाही करेगे। या फिर विभाग के कर्मचारियों को बचाएंगे। यह अब देखना है।