jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

हरदा न्यूज़ : यातायात पुलिस ने 300 से अधिक स्कूली छात्रों को सिखाए सुरक्षित यातायात के गुर

मकड़ाई समाचार हरदा। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा गजेंद्र सिंह वर्द्धमान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सूबेदार वर्षा गौर एवं हमराह स्टाफ द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आज हालीफैथ स्कूल एवं एक्सीलेंस स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को यातायात संबंधी नियम बताए गए एवं यातायात संबंधी पठन सामग्री भी प्रदान गई। इन नियमों के पालन से होने वाले लाभ एवं नियम का पालन न करते हुए वाहन चलाने से हो सकने वाले नुकसानों के बारे में विद्यार्थियों को समझाया गया। साथ ही लाइसेंस बनवाने, इंश्योरेंस बनवाने इत्यादि की प्रक्रिया भी बताई गई व सड़क पर सुरक्षित जीवन हेतु यातायात नियमों जैसे- अगर आयु 18 वर्ष से कम है तो मोटरसाइकिल ना चलाएं साइकिल से स्कूल आए। अगर स्कूटी या इलेक्ट्रिक वाहन 16 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे चलाते हैं तो हेलमेट लगाकर ही वाहन चलायें स्वयं भी ध्यान रखें एवं अपने घर वाहन चलाने वालों से भी अनुरोध करें कि धीमी गति से वाहन चलायें। रॉन्ग साइड से ओवरटेक ना करें, अपने आगे चलने वाले वाहन से निश्चित दूरी बनाकर रखें। जिससे एक्सीडेंट की संभावनाओं कम किया जा सके। मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन ना चलाऐ। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी या अधिक ना बैठाए। शराब पीकर वाहन न चलाए, कार में हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करते हुए वाहन चलायें युवा होने का प्रदर्शन वाहन द्वारा स्टंट दिखा कर ना करें। जीवन में अनुशासन लाएं एवं नियमों का पालन करें ताकि वास्तव में शिक्षा प्राप्त करना सार्थक हो सके। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक एवं थाना यातायात से प्रधान आरक्षक महेश शर्मा एवं सुजीत छारी व आरक्षक अभिषेक साध भी उपस्थित रहे।