मकड़ाई समाचार खिरकिया। 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने वाला सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पिता ने डरा-धमकाकर गलत काम किया। बालिका खुद शनिवार को छीपाबड़ थाने पहुंची और आप बीती बताई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बालिका ने शिकायत में कहा कि उसके पिता ने उसके साथ 1 जनवरी को गलत काम किया। पिता जान से मारने की धमकी देता है। टीआई सुनील यादव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 376 ( 3 ) , 506 भादवि , 5 एल 6 पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए आरोपी को पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
ब्रेकिंग