मकड़ाई समाचार हरदा। कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां पूरे देश मे जोरो पर है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी नवम्बर माह में मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लगभग 16 दिन प्रदेश में पदयात्रा करेंगे। इस दौरान प्रदेश के समस्त जिलों में बूथ स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के माध्यम से होना है जिसके जरिये राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुचाया जा सके।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हरदा में भारत जोड़ो यात्रा के सफल संयोजन के उद्देश्य से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पँवार को यात्रा हेतु जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। श्री पँवार की नियुक्ति पर जिये के कांग्रेस नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं यात्रा के प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।
श्री पँवार की नियुक्ति पर हरदा जनपद अध्यक्ष रेवा धर्मेंद्र पटेल, खिरकिया जनपद अध्यक्ष रानू दसरथ पटेल, टिमरनी जनपद अध्यक्ष रजनी राजेश कमल, वरिष्ठ कांग्रेसी बद्री पटेल, पूर्व विधायक आरके दोगने, पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, केदार सिरोही, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल बावल, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, अनिल वर्मा लिबर्टी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन विश्नोई, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र पालीवाल, यूसुफ बाबा, पार्षद अहद खान, मुन्ना पटेल, सुप्रिया पटेल, राकेश पराशर, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, रामराज राजपूत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल, मुजाहिद अली एनएसयूआई सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताकर बधाइयाँ प्रेषित की।