jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

हरदा: फोटोग्राफी कला के लिए थाईलैंड में सम्मानित हुआ ग्राम बीड का युवा संजय प्रजापत ।

हरदा। थाईलैंड में इंटरनेशनल फोटोग्राफी कार्यशाला आयोजित की गई थी। जिसमे पूरे देश से 30 फोटोग्राफर को शामिल होने का अवसर मिला। जिसमे केवल प्रदेश स्तर पर हरदा जिले से ग्राम बीड के रहने वाले युवा संजय प्रजापत को शामिल होने का अवसर मिला था। जिसमे उनके द्वारा अपनी फोटोग्राफी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये विदेश थाईलैंड में सम्मानित किया गया। विदेशी धरती पर सम्मानित होकर संजय द्वारा हरदा जिले के साथ साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया गया। यह सम्मान उन्हें देश के प्रसिद्ध फोटोग्राफर धर्मेंद्र शर्मा एवं रायपुर के राजा अवस्थी जो सोनी कम्पनी के मेंटर साथ साथ प्रसिद्ध फोटोग्राफर है, के द्वारा शील्ड एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संजय हरदा जिले के एक छोटे से गांव बीड के रहने वाले एक उभरते हुए फोटोग्राफर है जो अपनी फोटोग्राफी कला के लिए जाने जाते है।

- Install Android App -

संजय ने बताया कि इस आयोजित कार्यशाला में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है इस दौरान मेने इन 6 दिनों में देश के विभिन्न राज्यो से आए 30 छायाकारों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया।
और प्रसिद्ध इंटरनेशनल फोटोग्राफर के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।कार्यशाला में अपनी खींची गई बेहतरीन तस्वीरें दिखाईं। जिसमें मुझे सम्मानित किया गया। आयोजक धर्मेंद्र शर्मा और राजा अवस्थी द्वारा प्रतिभागियों को कार्यशाला में फोटोशॉप के माध्यम से चित्रों में निखार लाने की विधि के बारे में सिखाया, फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी एवं नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गयी। थाईलैंड के प्रसिद्ध शहर पटाया और बैंकाक के स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता को कैमरे में कैद किया। हरदा के संजय को विदेशी धरती पर सम्मानित होने पर उनके पिता संतोष प्रजापत, माता कृष्णा बाई और इष्टमित्रों पवन, जयंत, राजेन्द्र, सचिन अन्य ने खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दी गयी।