jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Harda : प्रतिभा योजना के तहत छात्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, 30 तक करें आवेदन |

हरदा : अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतिभा योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिये विद्यार्थियों को एमपीटास पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. कविता आर्य ने बताया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के जिन विद्यार्थियों ने जेईई, क्लेट व नीट के पाठ्यक्रम के लिये शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में तैयारी की है। वे 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से करें। प्रतिभा योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।