jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

हरदा बड़ी खबर : ग्रामीणों ने तालाब में उत्खनन और परिवहन कर रहे जेसीबी पोखलेन, 7 ट्रेक्टर ट्रालियों को रोका, बोले मशीन बंद करो, मजदूरों को काम दो

हरदा : जिले की ग्राम पंचायत काल्याखेडी में आज सुबह गांव के सैकड़ो आदिवासी महिला पुरुष जो की मजदूर वर्ग के है। उन्होंने गांव के तालाब में चल रहा उत्खनन काम बंद करवा दिया। और जेसीबी पोख लेन मशीन और 7 ट्रेक्टर ट्रालियों को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है की मशीनों से काम किया जा रहा है। और हम मजदूरों को काम नही मिल रहा है। इसी बीच ट्रेक्टर ट्राली के कुछ ड्राईवरो के साथ झुमाझटकी भी हुई। महिलाओ में जमकर आक्रोश देखा गया। खबर की जानकारी लगते ही छिपाबड़ पुलिस गांव पहुंची। फिलहाल ग्रामीणों ने काम बंद करवा दिया। खबर लिखे जाने तक जिले के वरिष्ठ अधिकारी गांव नही पहुंचे। गांव में विवाद की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस टीम गांव पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है की जिले के अधिकारी आने पर ही बात होगी। ग्रामीणों का यह भी कहना है की बीते कल हमारे एक व्यक्ति पर झूठा केस बनाया उसे भी रिहा किया जाए ।

- Install Android App -