jhankar
ब्रेकिंग
मौत के साए में पांच घंटे... भालू शवों के पास डटा रहा, गांव में मचा कोहराम नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार

हरदा ब्रेकिंग न्यूज़ : हार्ट अटैक से 35 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में शोक की लहर !

नर्मदाप्रसाद पाटनकर
    नर्मदाप्रसाद पाटनकर

मकड़ाई समाचार हरदा। मंगलवार सुबह हार्ट अटैक आने की वजह से दो युवाओं को अपनी जान गवानी पड़ी है। जिला अस्पताल में दोनों शवों का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सेंटमैरी स्कूल के पीछे जोशी कालोनी की गली नम्बर आठ में रहने वाला भानुप्रकाश पिता रामदयाल सेजकर उम्र करीब 35 साल जो कि महिला थाना खंडवा में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार वह अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए दो दिन की छुट्टी लेकर घर आया आया था। इस दौरान उसे मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने के चलते शहर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक भानुप्रकाश सेजकर का एक बेटा-एक बेटी है।जो वर्ष 2018 में पुलिस में आरक्षक के पद पर भर्ती हुआ था। वहीं एक अन्य दूसरे मामले में जोशी कालोनी की गली नंम्बर एक मे रहने वाले बिजली ठेकेदार नर्मदाप्रसाद पिता चतुर्भुज पाटनकर उम्र करीब 45 साल का भी हार्ट अटैक आने से देहांत हो गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह अपनी नानी साल की तेरहवीं में शामिल होने इटारसी गया था। मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

@sabhar dainik bhaskar