मकड़ाई समाचार हरदा। भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव इशिता सेठा, मोनिका मंडरे जिला प्रभारी की सहमति एवं हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जयसवाल की अनुशंसा पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा जिला युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें हितेश टालें हरदा, भूपेंद्र सिंह राजपूत खिरकिया, गौतम पटेल हंडिया, वेद प्रकाश राय मगरधा, अभिषेक जानी सोनतलाई, देवेंद्र भाटी टिमरनी, दीपक सिंह चौहान सिराली, गौरव पगारे रहटगांव, आयुष चौधरी करताना को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मोहम्मद सुलेमान हरदा, नरेंद्र आठनेरे खिरकिया, सलमान साह हंडिया, राजेश योगी टिमरनी, विवेक कनेरिया रहटगांव को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अन्य नियुक्तियां जिले में की गई है जिससे कि आगामी जिला पंचायत, नगर पालिका एवं विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूती मिलेगी।
ब्रेकिंग
