ब्रेकिंग
क्षेत्रवासियों व कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम से मनाया हरदा विधायक डॉ. दोगने का जन्मोत्सव, मां नर्मदा... हंडिया: बस स्टैंड चौराहा अतिक्रमण की चपेट में अब तो जाम की बन रही स्थिति , तहसीलदार और ग्राम पंचायत ... मऊगंज: ASI की हत्या, तहसीलदार के हाथ पैर तोड़े, घटना पर सीएम सख्त हमलावरो पर कठोर कार्रवाई के दिए आ... मप्र :  आसमान में छाये बादल मौसम में आया बदलाव, एक दर्जन जिलों में हो सकती है बारिश ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में आधी रात मे लगी आग : 150 से अधिक लोगो को बाहर निकाल कर बचाया एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में किया भर्ती,  वकीलो के चक्काजाम के दौरान आम लोगो की भी हुई फजीहत! वकीलों ने टी आईं और उनके ड्राईवर को पीटा। वकीलों... हरदा. नपा तत्कालीन सीएमओ सहित दो अन्य पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज, नपा से ठेकेदार की निर्माण कार... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे BHRC ग्रुप हरदा: तीन चार साल से घुटनों के दर्द से परेशान बुजुर्ग शारदा बाई का आयुष्मान योजना के तहत ...

हरदा/रहटगांव : घर में सो रहे एक ही परिवार के एक दर्जन सदस्यों पर हमला करने वाले मामले में 23 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज

मकड़ाई समाचार हरदा/रहटगांव। रहटगांव के आईटीआई मोहल्ला एवं खेड़ी मोहल्ला में शुक्रवार सुबह 6 बजे पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए 23 बारातियों ने लड़की वालों के परिवार के सो रहे सदस्यों पर हमला कर दिया। परिजनों का दावा है कि उन पर लाठी, तलवार गुप्ती से हमला किया है। वहीं पुलिस का दावा है कि लाठियों से हमला किया गया है। हमले में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला सहित 6 लोगों को गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी पक्ष के बयान लिए जा रहे हैं। बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। रहटगांव थाना प्रभारी मनोज उइके ने बताया कि गुरुवार को फरियादी अफसर शाह पिता राजू शा उम्र 39 वर्ष के यहां गुरुवार को शादी थी। शादी दिन में हुई थी। बारात मोरगढ़ी से आई थी। शादी होने के बाद बारात बिदा हो गई। बारात में पीपरपानी के भी लोग आए थे। इनका शाह परिवार से मारपीट का पुराना विवाद था। उस समय इस परिवार के लोगों ने अभी के आरोपियों के साथ मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।

परिवार के सलीम शाह ने बताई आपबीती

परिवार के सलीम शाह को भी लाठी से पीटा गया। जिला अस्पताल में उपचार कराने आए सलीम शाह निवासी रहटगांव ने बताया कि जब्बार शाह के की बेटी की शादी घर पर थी। मोरगढ़ी – पीपलपानी से बारात आई थी। हम सब घर में सोये थे। आरोपियों ने हम पर अलग अलग जगह जाकर हमला किया। लकड़ी और तलवारों से हमें मारा है। पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। पीपलपानी के रहने वालों को बुलाकर हमारे यहां हमला कराया गया।

एक साल पहले भी हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच विवाद पुराना है। करीब एक साल पहले भी विवाद हो चुका है। पुलिस ने हस्तक्षेप कर उस समय भी मामला शांत कराया था। पुलिस ने बताया कि विवाद पुरानी रंजिश को लेकर होना बताया जा रहा है। इससे पहले भी दो बार विवाद हो चुका है। टीआई के अनुसार यह विवाद मारपीट का हुआ था। उस समय पिटने के कारण अब इन लोगों ने उन्हें पीटा है।

- Install Android App -

आरोपियों को हिरासत में लिया है

घटना की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद मौके पर आरोपियों में से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि साहिल शाह, मेहमूद शाह, कालू शाह, सरफराज, यूनुस शाह व एक महिला सहित अन्य गंभीर घायल हैं। फरियादी अफसर शाह पिता राजू शाह उम्र 39 वर्ष की शिकायत पर 23 लोगों पर मामला दर्ज किया है। हमला करने वाले आरोपियों में जिब्राइल शाह, कादीर शाह, नाजीर शाह, तस्लीम शाह, कय्यूम शाह सहित 23 लोगों के खिलाफ धारा 147 , 148 , 149 , 294 , 323 , 452 का मामला पंजीबद्ध किया है।

मोहल्ले में भय का वातावरण

सुबह सुबह हुए इस घटनाक्रम के चलते गांव में कुछ समय के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने स्थिति का संभाला और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया।

यह था मुख्य विवाद का कारण

पुलिस ने बताया कि करीब 4 साल पहले पीपलपानी निवासी एहसान शाह का बेटा रहटगांव निवासी एक युवती को भगाकर ले गया था। इसके बाद दो परिवारों में विवाद हो गया। इसके बाद परिजनों ने युवती की करीब एक साल पहले दूसरी जगह शादी कर दी। इसी बात को लेकर दो पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। इसी कारण रहटगांव में यह विवाद हुआ।