हरदा ; कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिये सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिये है। उन्होने राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये ग्रामीण क्षेत्र में शिविर आयोजित कर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से तहसीलवार कार्यक्रम जारी किया है। इन शिविरों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार अपने क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व पटवारी के साथ ग्रामीणों की राजस्व विभाग संबंधी समस्याओं की सुनवाई करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जून को हरदा तहसील के ग्राम मगरधा, झाड़पा, सुखरास, डगावाशंकर व झुण्डगांव में राजस्व समस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार 6 जून को हंडिया तहसील के ग्राम रिजगांव, कोलीपुरा, लोटिया, बैड़ी व गोगिया में, 7 जून को टिमरनी तहसील के ग्राम रायबोर, बिच्छापुर, सांवलखेड़ा, पिपल्याकला व बघवाड़ में, 8 जून को रहटगांव तहसील के ग्राम कासरनी, केली, रवांग, कचनार व टेमरू बहार तथा 9 जून को खिरकिया तहसील के ग्राम टेलाबाड़ी माल, पोखरनी, मान्दला, कानपुरा व सारंगपुर व 10 जून को सिराली तहसील के ग्राम रहटाकला, भगवानपुरा, चिकलपाट, हसनपुरा रैयत व मुंडासेल में राजस्व विभाग संबंधी समस्याओं की सुनवाई अधिकारी करेंगे।
इसके अलावा 12 जून को हरदा तहसील के ग्राम कमताड़ा, कुकरावद, खेड़ा, मसनगांव व सिरकम्बा, 13 जून को हंडिया तहसील के ग्राम हीरापुर, नयापुरा, डोमनमउ, मांगरूल व करनपुरा तथा 14 जून को टिमरनी तहसील के ग्राम बरकला, बिल्लौद, धौलपुर खुर्द, नौसर व गोंदागांव कला, 15 जून को रहटगांव तहसील के ग्राम कपासी, फुलड़ी, राजाबरारी, रहटगांव व छिरपुरा, 16 जून को खिरकिया तहसील के ग्राम नीमखेड़ा माफी, छुरीखाल, बारंगी, रूनझुन व टेमलाबाड़ी रैयत तथा 17 जून को सिराली तहसील के ग्राम बाबड़ीया, कुकड़ापानी, रामटेक रैयत, बेड़िया कला व दीपगांव कला में राजस्व संबंधी समस्याओं की सुनवाई अधिकारी करेंगे।
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ।
लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR
खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़
कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद
जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम...
रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार
रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी
दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये
सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
