jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

हरदा : लाड़ली बहना योजना के लिये पात्र सभी महिलाओं का पंजीयन किया जाए कलेक्टर श्री गर्ग ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश |

हरदा | कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में लाडली बहना योजना के लिए नियुक्त वार्ड प्रभारियों की बैठक में निर्देश दिए कि सभी वार्ड प्रभारी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के गांवों का दौरा करें, और लाडली बहना योजना में सभी पात्र महिलाओं का पंजीयन सुनिश्चित कराएं। उन्होने इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिये उपस्थित अधिकारियों से कहा। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में कहा कि जिन ग्रामों में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या आती है, वहां की महिलाओं को विशेष वाहन से इंटरनेट नेटवर्क वाले क्षेत्र में ले जाकर वहाँ के पंजीयन केन्द्र पर उनका पंजीयन कराया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया व संयुक्त कलेक्टर श्री डी. के. सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारी व सहायक आयुक्त सहकारिता को निर्देश दिये कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों पर लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानकारी देने वाले फ्लैक्स बैनर लगवाये जाएं ताकि गांव-गांव में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदन के निराकरण की भी समीक्षा की
कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को सी. एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत के संबंध में संबंधित आवेदक से अवश्य चर्चा करें। उन्होंने कहा कि ‘‘नॉट अटेंडेड’’ शिकायतों के मामले में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था बेहतर रखें
कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि ग्रीष्म ऋतु में गांवों में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि पंचायत सचिवों को इस संबंध में सख्त हिदायत दी जाए कि गर्मी के मौसम में कोई भी ग्रामीण परिवार पानी के लिये परेशान न हो। यदि कोई समस्या हो तो पंचायत स्तर पर व्यवस्था करें। उन्होने पीएचई के अधिकारियों को जल जीवन मिशन की लंबित पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।