हरदा | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में वार्ड चौपालों का आयोजन कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हरदा शहर की नार्मदीय धर्मशाला में वार्ड चौपाल का आयोजन किया गया। वार्ड चौपाल में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने वार्ड क्रमांक 5, 6 व 7 के नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण-पत्र भी वितरित किये। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती राजू कमेड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गेहलोत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
वार्ड चौपाल में वार्ड क्रमांक 5 निवासी श्री मोहसिन ने अपनी बेटी इनाया के लिये लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीयन कराने का निवेदन किया। इस पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी को चौपाल में ही बाालिका का लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीयन कराने के निर्देश दिये। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने नवजात बालिका इनाया का लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रकरण चौपाल में ही स्वीकृत करवाया और बालिका के परिजन को आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली?
सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण
सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार...
शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ
बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी
हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली...
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त
मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी
🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
