हरदा : जिले में नागरिकों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिये राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता शिविर के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि मंगलवार को हरदा अनुविभाग के ग्राम सामरधा, झाड़पा, कड़ोलाउबारी, पलासनेर, मसनगांव व हरदाखास में समरसता शिविर आयोजित किये गये। इसी तरह के शिविर टिमरनी अनुविभाग के ग्राम पोखरनी, अहलवाड़ा, निमाचाखुर्द व खिड़की में तथा खिरकिया अनुविभाग के ग्राम धनवाड़ा, बम्हनगांव, सारंगपुर व नगावामाल में भी आयोजित किये गये। इन समरसता शिविरों में कृषि भूमि का सीमांकन, फौती नामांतरण, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदाय, सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाना, खेत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना जैसी समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अलावा शिविरों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रास्ता विवाद जैसी समस्याओं का भी निराकरण किया गया।
हरदा अनुविभाग के ग्राम सामरधा, झाड़पा व कड़ोला उबारी तथा अनुविभाग टिमरनी के ग्राम निमाचाखुर्द में आयोजित समरसता शिविर में अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया व हरदा एसडीएम श्री महेश बमन्हा, तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे। टिमरनी अनुविभाग के ग्राम पोखरनी के समरसता शिविर में तहसीलदार सुश्री ऋतु भार्गव के साथ अन्य राजस्व व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार...
किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ...
हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क...
इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण
रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला
हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा"
दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत
विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Next Post
