ब्रेकिंग
सिराली: बहनोई और उसके दोनों बेटों ने महिला के साथ खेत में की मारपीट महिला का सिर फूटा। Today news: प्रदेश मे आज अति भारी बारिश का अलर्ट,  किस जिले में कब होगी बारिश पढ़िये थाने मे ले जाकर टीटीई से मारपीट कर लिखवाया राजीनामा Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीण क्षेत्र अबगांवखुर्द, भुन्नास व बागरूल का किया भ्रमण स्कूल, आंगनवाड़ी भवन,... बीजेपी की अधिकृत फेसबुक आईडी से खेला जा रहा पूर्व मंत्री कमल पटेल की तस्वीर वाली पोस्ट का लुका छिपी ... मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!  मुरैना ग्वालियर टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात ... MP BIG NEWS: महिला सरपंच मंजु यादव के घर से 40 तोला सोना 1 करोड़ नगदी की डकैती मध्‍य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हरियाणा के 16 जिलो में 3 डिग्री से कम तापमान,महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा,हिसार के खेतो में जमा पाला

मकड़ाई्र समाचार हरियाणा। किसानों ने अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचाने के लिए सिंचाई शुरू कर दी है। अगले तीन दिन कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। प्रदेश के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हरियाणा में सर्दी सितम ढा रही है। महेंद्रगढ़ का तापमान लगातार तीसरे दिन माइनस में रहा। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को भी प्रदेश में महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा था। जिला हिसार व महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। हिसार जिले के कुछ गांवों में सोमवार की सुबह पाला जमा मिला। किसानों ने अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचाने के लिए सिंचाई शुरू कर दी है। अगले तीन दिन कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। प्रदेश के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिसार में माइनस 0.2 जबकि महेंद्रगढ़ में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

- Install Android App -

रेवाड़ी में पारा लुढ़ककर पहुंचा 0 डिग्री

रेवाड़ी में रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। मंगलवार सुबह क्षेत्र का तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। खेतों में फसल व घास-फूस पर ओंस की बूंदें जम गई। कई जगह खेतों में भरे पानी की ऊपरी स्तर पर बर्फ की परत जम गई। लगातार तीसरे दिन भी पाला जमा रहा। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और पाला जमने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह इस सीजन में पहली बार है जब सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। लगातार गिर रहे पारा के चलते क्षेत्र में फसलों पर पाला की परतें जम रही है। फसलों पर पाला जमने से किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं और सरसों, बागवानी सब्जियों की फसलों पर भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।