jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

हवस का पुजारी : 7 साल के बच्चे के साथ पुजारी ने किया कुकर्म, मासूम ने शोर मचाया तो मुंह में डाला तमंचा

बच्चे के शोर मचाने पर धर्मशाला के बाहर मौजूद लोग दौड़े

लखनऊ। कई जगहों पर धर्म का चोला ओढ़कर कुकर्म करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक मंदिर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे से पुजारी ने पास स्थित धर्मशाला में कुकर्म किया। आरोप है कि शोर मचाने पर पुजारी ने बच्चे के मुंह में तमंचे की नाल डाल दी। ग्रामीणों ने बच्चे को पुजारी के चंगुल से मुक्त कराया। ग्रामीणों ने उसे पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

पूरा मामला राजधानी लखनऊ के बंथरा का है। ढाखेवीर बाबा मंदिर में सीतापुर कमलापुर निवासी राजाराम गुरमुखदास (45 ) पुजारी है। मंदिर के पास मजदूर का परिवार रहता है। बुधवार को मजदूर का सात वर्षीय बेटा घर से खेलने के लिए निकला था। आरोप है कि पुजारी ने बच्चे को लालच देकर मंदिर के पास स्थित धर्मशाला ले गया। जहां उसने कुकर्म किया। बच्चे के शोर मचाने पर धर्मशाला के बाहर मौजूद लोग दौड़े। ग्रामीणों को बच्चे के साथ राजाराम आपत्तिजनक हालत में मिला। जिसके बाद आरोपी पुजारी को धर्मशाला से घसीटकर बाहर निकाला और पीटा।

वारदात की सूचना पर बंथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी राजाराम को हिरासत में लेकर बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। ग्रामीणों के मुताबिक राजाराम के पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिला है। बच्चे के पिता का आरोप है कि पुजारी ने असलहा से गोली मार देने की धमकी भी दी। बेटा शोर मचाने लगा तो आरोपी ने बच्चे के मुंह में तमंचे की नाल डाल दी।