jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

हाइवे पर सड़क हादसे में झाबुआ के एक युवक की मौत, दो घायल

मकड़ाई समाचार रतलाम। महू-नीमच हाईवे में नायगांव-लेबड़ फोरलेन पर जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर सनवदा फंटे के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार झाबुआ के एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नईदुनिया को मिली जानाकरी के अनुसार 25 वर्षीय विनित भाभर पुत्र अशोक भाभर निवासी नेहरू मार्ग झाबुआ, 25 वर्षीय राहुल डामोर पुत्र सिमनो डामोर निवासी ग्राम मिंडल जिला झाबुआ तथा 27 वर्षीय प्रफुल गोस्वामी पुत्र अशोक गोस्वामी निवासी झाबुआ गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हाईवे स्थित सनवादा फंटा के पास से होकर कहीं जा रहे थे।

- Install Android App -

तभी किसी वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना की सालाखेड़ी पुलिस चौकी से दल मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक विनित की मौत हो चुकी थी। डाक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित किया। राहुल व प्रफुल को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।

दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है और अचेत होने से वे बात नहीं कर पा रहे है। उनकी कार को किस वाहन ने टक्कर मारी, यह उनके होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार कार को टक्कर मारने वाले वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया, इस कारण पता नहीं चला कि किस वाहन ने टक्कर मारी, जांच की जा रही है।