जसवाड़ी रोड स्थित भावसार बाबा बालकदास आश्रम हिंगलाज वाटिका में होगी महाप्रसादी वितरित
खंडवा। भावसार क्षत्रिय समाज द्वारा मां हिंगलाज जयंती महोत्सव एवं चुनरी यात्रा रविवार 19 को निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए समाज के अंतर्राष्ट्रीय भाव सर महासभा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सचिव गणेश भावसार ने बताया कि हिंगलाज जयंती पर सकल भावसार समाज कहारवाड़ी स्थित भावसार धर्मशाला में एकत्रित होकर यात्रा में शामिल होगा। रविवार 19 मार्च प्रात: 8:30 बजे चुनरी कलश यात्रा में महिला मंडल केसरिया साड़ी व पुरूष सफेद वस्त्र धारण किए हुए बैंड-बाजों व बग्घी के साथ अपने हाथों में ध्वज लिए पैदल मालीकुंआ स्थित हिंगलाज माता मंदिर पहुंचेंगे। जहां माताजी की पूजा अर्चना के बाद ध्वज व चुनरी चढ़ाई जाएगी। इसके पश्चात सभी समाजजन जसवाड़ी रोड स्थित भावसार बाबा बालकदास आश्रम हिंगलाज वाटिका पहुंचेंगे जहां आरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर समाज की एक बैठक भी आयोजित की जाएगी
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/05/Online-Shop-Poster.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)