jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

भोपाल: शौर्य चक्र”से सम्मानित वीर सपूत के परिजनों को “मुख्यमंत्री यादव ने सौंपी एक करोड़ की सम्मान राशि ! 

कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक “संवेदनशील व्यक्ति”.

भोपाल। “मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव” ने मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ में अपने कर्तव्य पथ को निभाते हुए शहीद हुए मध्यप्रदेश के सैनिक”शौर्य चक्र” से सम्मानित सीआरपीएफ के जवान पवन सिंह भदौरिया के परिजनों को एक करोड रुपए राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के साथ शहीद के परिजनों में उनके पिता उनकी मां, शहीद पवन सिंह की धर्मपत्नी आरती देवी तीन माह का बेटा अर्पण और बेटी शिवी मौजूद रही।

- Install Android App -

शहीद के परिजनों को एक करोड रुपए की सम्मान राशि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान करने पर प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक संवेदनशील व्यक्ति हैं। उन्होंने इसी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए देश के सैनिकों के समान में जो सम्मानराशि प्रदान की है। उस से देश और प्रदेश के सैनिकों का मान बढ़ा है।

गौरतलब है कि 30 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ प्रान्त में नक्सलीयो की गोली से वीरगति को प्राप्त हुए चंबल क्षेत्र के मेहगांव के ग्राम कुपावली, तहसील अमायन, जिला भिण्ड निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वीर जवान पवन सिंह भदौरिया को मरणोपरांत केंद्र सरकार द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।