jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। लापरवाही की कीमत एक और जवान बेटे को चुकानी पड़ी। सिवनी मालवा के ग्राम सोमलवाड़ा में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हार्वेस्टर के कर्मचारी शिव कुमार इरपाचे उम्र लगभग 25 की सोमवार दोपहर करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मंगलवार सुबह पूरा गांव सड़क पर उतर आया। आक्रोशित परिजनों ने शिव कुमार इरपाचे का शव हिरनखेड़ा-इटारसी मुख्य मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

शव सड़क पर रखते ही दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सैकड़ों फोर व्हीलर, बसें और ट्रक जाम में फंस गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लाइन नीचे से गुजर रही थी और हार्वेस्टर की ऊंचाई की वजह से हादसा हुआ, लेकिन विद्युत विभाग ने समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। ग्रामीणों ने मौके पर हार्वेस्टर मालिक को बुलाने और कार्रवाई की मांग की।

- Install Android App -

मृतक शिवकुमार इरपाचे, उम्र करीब 25 साल, सोमलवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है वह हार्वेस्टर पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार शाम खेत में काम करते समय वह लाइन के संपर्क में आ गया।

चक्काजाम की खबर मिलते ही नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान और पूनम सलामे सब इंस्पेक्टर नागेश वर्मा सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और आर्थिक सहायता व मुआवजे का आश्वासन दिया।

करीब 4 घंटे बाद परिजन ने अधिकारियों की बात मानी ग्रामीणों का कहना है कि यह पहला हादसा नहीं है। खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर 11 केवी लाइनें आए दिन जानलेवा बन रही हैं। हादसे से सबक लेना चाहिए प्रशासन को ऐसा प्रयास करना चाहिए।