jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

विदाई समारोह:हंडिया में आठवीं के विद्यार्थियों को जूनियर्स ने दी नम आंखों से विदाई,,,

मकड़ाई समाचार हंडिया।शनिवार को शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय हंडिया में आठवीं के छात्र छात्राओं को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई तथा कक्षा छठवीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे से विद्यालय परिवार द्वारा सुन्दरकाण्ड जी का पाठ कर की गई,

- Install Android App -

इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एसपी माल्या के द्वारा किया गया,
जहां एक ओर कार्यक्रमों की बेला में विद्यार्थियो की एक से बढ़कर एक सराहनीय कविता गीत भाषण व अभिनय की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया वहीं दूसरी ओर विदाई गीत से सभी की आंखें नम हो गईं।
इस दौरान आठवीं के छात्र छात्राओं ने विद्यालय में बीते पलों को सांझा किया,तो शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों के संग बिताए अनुभवों को सांझा किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा ओनकर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की, और कहा कि विद्यालय में जो भी सीखा है उसे अपने जीवन में उतारे और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बने,
विदाई समारोह के इस आयोजन में तहसीलदार शिवदत्त कटारे,अजाक्स महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा बहन सीमा निराला,जिला अध्यक्ष रमेश मर्सकोले, श्री लक्ष्मण आचार्य,प्रधान पाठक जीआर चौरसिया,पीएस खत्री,बीएस भाटी,अनुप शर्मा इदरीश कुरैशी,एसपी माल्या, पूर्व शिक्षक पीडी तिवारी व विद्यार्थियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।