jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

हिन्दू युवा जनजाति संगठन राणापुर ब्लॉक की बैठक राणापुर अनाज मंडी में सम्पन्न हुई

योगेश चौहान । झाबुआ रानापुर अनाज मंडी में आज सुबह 11 बजे हिन्दू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमे रानापुर ब्लाक के कई कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे । बैठक आयोजन में हिन्दू युवा जनजाति संगठन जिला अध्यक्ष रामसिंह भूरिया,सह संगठन मंत्री अकलेश रावत, जिला मीडिया प्रभारी भावेश सिंगाड़,जिला उपाध्यक्ष परमेश वसुनिया, आदि कई वक्ताओं ने आदिवासी समाज मे हो रही कुरीतियां, असलिस गाने और दहेज प्रथा,विदेशी शराब आदि को कैसे कम करे । ऐसे कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात कही, व बैठक में सम्मिलित कार्यकर्ताओ से विचार विमर्श किया । साथ ही सबसे बड़ी समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ते धर्मान्तरण को रोकने के लिए युवाओं को अपनी संस्कृति कैसे बचाई इन बात पर विशेष चर्चा की गई

- Install Android App -

इस आयोजन के तत्पश्चात लगातार सगठन को मजबूत व कई नवीन कार्यकर्ताओ को जोड़ने की कड़ी में हिन्दू युवा जनजाति संगठन के जिला अध्यक्ष एवं संगठन की सर्व सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष विजय डामोर ने राणापुर ब्लॉक एवं समोई मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमे रानापुर ब्लॉक महामंत्री ग्राम खेड़ा अंधारवड निवासी हरीश बामनिया, उपाध्यक्ष राकेश सिंगाड निवासी सूतिया रूपाखेड़ा ,मीडिया प्रभारी मेहुल सिंगाड, साथ ही मंडल में समोई मंडल की अहम जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष के तौर पर पंकज अजनार निवासी बाल्दी को सोपी गई । मंडल के कई कार्यकर्ताओं दायित्व दिया गया। साथ ही नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओ का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया व बधाईयां दी गई ।

नवीन कार्यकर्ताओ ने हिन्दू युवा जनजाति संगठन के जिला अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष को धन्यवाद कहा व निरंतर कार्यरत रह कर सगठन को मजबूत ओर दिए गए कार्यों को सच्ची लगन से करने की बात कही गई।