jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

हेड कांस्टेबल का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल, SP ने किया निलंबित, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो 9 सेकंड का है, इसमें एक महिला के साथ बंद कमरे में मुख्य आरक्षी अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है

उन्नाव : एक हेड कांस्टेबल का एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 9 सेकंड का है। इसमें एक महिला के साथ बंद कमरे में मुख्य आरक्षी अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है। जांच-पड़ताल कर वीडियो सही पाए जाने पर एसपी ने आरोपी मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

- Install Android App -

बता दें कि उन्नाव में तैनात एक हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने अग्रिम और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उन्नाव पुलिस की छवि एक बार फिर से धूमिल हो रही है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने आरोपी को निलंबित कर दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि वीडियो 2 साल पुराना है, उस वक्त मुख्य आरक्षी कोतवाली गंगा घाट में तैनात था।

कुछ माह बाद ही उसका तबादला उन्नाव से बांगरमऊ कोतवाली कर दिया गया था। इसके बाद लगातार वह नौकरी कर रहा था। विभागीय जांच के साथ ही पुलिस की टीम इस महिला की तलाश में जुटी है। पेट्रोल न्यूज़ डॉट इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।