jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई, दो छात्रों की मौके पर मौत

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग-राजनांदगांव बाइपास पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राजनांदगांव की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। कार में तीन छात्र सवार थे। वे तीनों नाश्ता करने के लिए राजनांदगांव के ढाबा जा रहे थे। इसी दौरान मारुति शो रूम के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक कैलाश नगर दुर्ग निवासी सौरभ यादव, आरपी नगर निहारिका जिला कोरबा निवासी एस कामेश और झारखंड के रांची निवासी समीर कुजूर एक कार क्रमांक सीजी-25 एच 9902 से मंगलवार की सुबह 5:45 बजे राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। सुबह के समय में रोड खाली होने के कारण वे काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। रास्ते में मारुति शो रूम के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हुई और डिवाइडर को पार करते हुए रोड के दूसरे तरफ चली गई।

- Install Android App -

अनियंत्रित कार राजनांदगांव की ओर से आ रहे एक ट्रक में सामने से टकराई।
घटना इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे समीर कुजूर और सामने बैठे सौरभ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एस कामेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्मृति नगर चौकी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शव को बाहर निकाला।

 

वहीं घायल एस कामेश को अस्पताल भिजवाया। प्रारंंभिक जांच में पता चला है कि मृतक समीर कुजूर सेंट थामस कालेज रूआबांधा में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वो प्रगति नगर रिसाली में किराये पर रहता था और कार भी उसी की थी। वहीं दूसरा मृतक सौरभ यादव दुर्ग के सुराना कालेज का छात्र था। घायल एस कामेश सेंट थामस कालेज रूआबांधा में बी काम की पढ़ाई कर रहा था।