jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

BREAKING NEWS : ऑटो-ट्रक में भिड़ंत, 2 छात्राओं समेत 3 की मौत, 9 छात्राएं और 8 मजदूर घायल

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। बुरहानपुर में ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो छात्राओं की मौत हो गई। ऑटो ड्राइवर ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक में सवार 8 मजदूर और ऑटो सवार 7 अन्य छात्राएं घायल हैं। हादसा इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर विवेकानंद कॉलेज के पास मंगलवार सुबह 10 बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को बुरहानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद अस्पताल में भी भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी हपुर निवासी विनोद चौधरी ने बताया कि ऑटो और आयसर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। बुरहानपुर से कॉलेज की ओर आ रहे ऑटो में 9 छात्राएं बैठी थीं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आयसर ट्रक में केले की कटिंग के लिए जा रहे 10-12 मजदूर थे। मजदूर शाहपुरा की ओर जा रहे थे। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

इनकी हुई मौत

- Install Android App -

हादसे में ऑटो चालक दिनेश (40) पिता अर्जुन महाजन निवासी बंभाड़ा, छात्रा पूजा (19) निवासी बंभाड़ा, थाना शाहपुर और विद्या (19) पिता तुकाराम बारी निवासी बंभाड़ा थाना, थाना शाहपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में ये हुए घायल…

  • प्रांजल (19) पिता निलेश, छात्रा
  • भाग्यश्री (18) पिता अनिल, छात्रा
  • मोनिका (18) छात्रा
  • रूपाली (18) पिता कैशाल, छात्रा
  • आरती (18) पिता संजय, छात्रा
  • भावना (19), छात्रा
  • वैष्णवी, छात्रा
  • आसिफ (22) पिता नवाब, मजदूर
  • जामिल हुसैन (22) पिता हुसैन, मजदूर
  • नईम (29), मजदूर
  • राहुल (25) पिता सुरेश, मजदूर
  • असलम (23) पिता भिका​​​​, मजदूर
  • निजाम पिता मकीरा, मजदूर
  • आसिफ (26) पिता शमशेरा, मजदूर
  • यूसुफ (24) पिता कलीम, मजदूर
  • दिवंगत सांसद के कॉलेज की अधिकांश छात्राएं

    हादसे का शिकार हुई ज्यादातर छात्राएं दिवंगत सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के विवेकानंद कॉलेज की बताई जा रही हैं। वह बंभाड़ा शाहपुर से कॉलेज जा रही थी। हादसे में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों के परिजन से हालचाल जाने।