jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

हे मां! अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजोः नशे में धुत पिता ने 10 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला

मकड़ाई समाचार मुरैना। नवरात्रि में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक पिता का क्रूर चेहरा सामने आया है। यहां नशे में धुत बाप ने 10 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। उस बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि बच्चों के साथ खेलने के मशगुल होने के कारण घर पहुंचने में थोड़ी लेट हो गई। उसके बाद उस क्रूर पिता ने अपनी फूल सी जैसी नाजूक बेटी को इतना मारा कि उसकी मौत ही हो गई। इसके बाद जाकर उसका कलेजा शांत हुआ। दिल दहला देने वाली यह घटना रविवार देर रात मुरैना शहर के उत्तम पुरा में घटी है।

जानकारी के अनुसार उत्तम पुरा नई बस्ती में रहने वाले 40 वर्षीय राकेश जाटव की 10 साल की बेटी संजना खाना खाने के बाद मोहल्ले में बच्चों के साथ खेलने निकल गई। नवरात्रि के चलते उत्तमपुरा में कई जगह माता की मूर्ति स्थापित है। इस कारण देर रात तक मोहल्ले में चहल-पहल रहती है और बच्चे घर के बाहर गलियों में खेलते रहते हैं।

- Install Android App -

संजना भी इन्हीं बच्चों में खेलते खेलते ऐसी रमी की रात 9 बजे घर पहुंची। इस दौरान राकेश शराब के नशे में धुत था और देर रात बेटी के लौटने पर ऐसा गुस्सा हुआ के डंडा उठा कर 10 साल की मासूम संजना को पीटना शुरू किया। राकेश जाटव ने संजना पर डंडे बरसाना तब बंद किया जब वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसी हालत में दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रही थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।