jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पिता बना हैवानः डेढ़ साल की मासूम और खुद के गले में फंदा डाल फांसी लगाने कोशिश की, 45 मिनट चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों की बचाई जान

मकड़ाई समाचार रायसेन। जिला मुख्यालय के ताजपुर इलाके में एक घर की छत पर चढ़े पिता ने खुद और अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची के गले मे फांसी का फंदा डाल कर मारने की कोशिश की। हालांकि समय रहते इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी  रायसेन और कोतवाली TI की सूझबूझ और तत्परता से पुलिस ने 45 मिनट चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों की जान बचा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के DGP ने अपने ट्विटर से रायसेन पुलिस की इस सजगता की तारीफ कर लोगो को घटना कि जानकारी दी। वहीं सोशल मीडिया पर घटना के फोटो वीडियो अब जमकर वायरल हो रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता पर 307 का मुकदमा दर्ज कर आज उसे जेल भेज दिया है।

- Install Android App -

दरअसल थाना कोतवाली रायसेन क्षेत्र के तजपुरा निवासी जगदीश कुशवाह (35) सुबह 9 बजे से डेढ़ साल की बेटी काजल को चुपके से अपनी पत्नी से ले जाकर खेत में चला गया। वहां संतोष कुशवाहा के घर की छत पर चढ़ गया। बच्ची के गले मे साड़ी से फांसी का फंदा डाल कर अपने पास रखे त्रिशूल नुमा हथियार से सभी को डराने लगा।

उसे ऐसा करने से मना करने पर वह बच्ची को छत से नीचे लटका दे रहा था। मारने की धमकी दे रहा था । डायल 100 पर सूचना प्राप्त होने पर एफआरवी में उपस्थित कर्मचारी की सूचना पर तत्काल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीओपी रायसेन अदिती भावसार और कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सप्रे मय बल के घटनास्थल पर पहुँचे।
वहां बहुत ही निर्ममता से जगदीश कुशवाहा अपनी बेटी के गले मे साड़ी का फंदा बनाकर डराया धमका रहा था। पुलिस ने समझाइश देने के बाद भी नहीं मान रहा था। करीब 45 मिनिट चले हाई वोल्टेज ड्रामे में पुलिस की सजगता से बच्ची को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया गया। आरोपी पिता ने छत से छलांग लगा दी लेकिन उसे गंभीर चोटें नही आई।

पत्नी से लड़ाई के बाद उठाया ये कदम
कोतवाली पुलिस ने आरोपी की पत्नी की रिपोर्ट पर 307 का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। दरसअल आर्थिक तंगी से परेशान यह व्यक्ति पत्नी से रोज लड़ाई झगड़ा करता था। इसलिए उसने यह गंभीर कदम उठाया था।