jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

होटल संचालक से हुआ विवाद, पैर में मारी गोली, घायल आदतन अपराधी

मकड़ाई समाचार मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबा देवपुरी मंदिर के पास नेशनल हाईवे क्रमांक 3 पर स्थित पहलवान होटल पर एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, गोली लगने के बाद युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा, सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार करने के बाद घायल युवक को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।

- Install Android App -

बता दें कि बाबा देवपुरी मंदिर के पास पहलवान के होटल पर शाहरुख खान पुत्र सहजू खान निवासी छोटी पिपरई होटल पर खाना खा रहा था खाना खाने के बाद शाहरुख़ के पास पेमेंट करने के लिए पैसे कम पड़ गए, इस वजह से होटल संचालक पहलवान गुर्जर से उसका विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया की एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने आकर शाहरुख खान के पैर में गोली मार दी। गोली युवक के पैर से आर पार हो गई । गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार करने के बाद युवक को ग्वालियर के लिए 108 एम्बुलेंस से रेफर कर दिया।

पुलिस की माने तो शाहरुख खान को या तो मोहरा बनाया गया है, या फिर इसने स्वयं गोली मारी है, या किसी अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। यह जांच के बाद ही पता चलेगा, फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया गया हैं कि जिस युवक को गोली लगी है वो आदतन अपराधी है, घायल के ऊपर मुरैना के सराय छोला थाने में 4 अपराध पंजीबद्ध हैं। इसके साथ ही धौलपुर व ग्वालियर में भी अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।