jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

होलिका दहन की रात में करें हनुमान जी की आराधना, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

Holika Dahan 2022 : पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। साथ ही इस दिन होलिका दहन के साथ तंत्र शास्त्र के तहत भी कई सिद्धियां प्राप्त की जाती है। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की रात भी उन चार प्रमुख में शामिल है, जिसमें तंत्र-मंत्र को सिद्ध किया जाता है। इस साल 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में सोई हुई किस्मत यदि जगाना चाहते हैं तो हनुमानजी को प्रसन्न करने वाले उपाय करना बहुत ही शुभ होता है। महावीर हनुमान के प्रसन्न करने के लिए ये उपाय आजमा सकतें हैं –

हनुमानजी को चोला चढ़ाएं

होलिका दहन की रात को स्नान करने के बाद हनुमानजी को चोला चढ़ाना चाहिए। पूजा के दौरान सिंदूर और चमेली के तेल का इस्तेमाल करें। चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूलों की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र मूर्ति के दोनों कंधों पर छिड़कें। साथ ही लिखे मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का कम से कम 5 बार जाप जरूर करें –

राम रमेति रमेति रामे मनोरमे।

सहस्त्रनाम तत्तुनं राम नाम वरणे।

- Install Android App -

हनुमान जी को बरगद के पत्तों की माला पहनाएं

होलिका दहन की शाम को बरगद के 21 पत्तों को तोड़कर साफ पानी से अच्छी तरह धोकर पत्तों पर केसर से श्रीराम लिखकर माला बना लें। इस माला को रात 12 बजे के बाद हनुमान जी की प्रतिमा पर चढ़ाएं। ऐसा करने से भक्तों पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

होलिका दहन की रात में करें सुंदरकांड का पाठ

होलिका दहन की रात 10 बजे के बाद सुंदरकांड का पाठ करना फलदायी होता है। जब सुंदर कांड का पाठ करें तब शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। सुंदरकांड करते समय लाल धोती धारण करना चाहिए। हनुमान जी आरती करते समय अपनी मनवांछित इच्छा प्रभु के सामने बोलना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’