jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

होली, रंगपंचमी, शबे बारात के साथ जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध

सुनील पटल्या बैडिया । आगामी त्यौहारो को लेकर थाना परिषर में शांति समिति की बैठक बुधवार शाम 6 बजे रखी गई । बैठक में नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल व थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने कहा कि बढ़ती कोरोनो महामारी को लेकर शासन के निर्देशानुसार होली, रंगपंचमी, गेर निकलना व शबेबारात पर प्रतिबंध रहेगा । होलिका दहन व सार्वजनिक स्थान पर 20 व्यक्ति से ज्यादा नही रहेंगे । मेरी होली मेरे घर की तर्ज पर होली बनाये । वही किसी भी प्रकार से जुलूस निकालना प्रतिबंध रहेगा । साथ ही सभी से अपील की मास्क का उपयोग जरूर करे । कलेक्टर के निर्देश अनुसार जो भी दुकानदार मास्क नही लगावे उनके ग्राम पंचायत चालान जरूर बनावे । रविवार को नगर में भगोरिया हाट्ट को लेकर मेला नही लगेगा । बाय पास वाहन निकालने के लिए सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सोलंकी ने वैकल्पिक रास्ते से वाहन निकाले को कहा । वही ग्रामीणों के सुझाव मांगे गए । ग्रामीण रामेश्वरम सिंनगुने व राजेन्द्र नामदेव ने कहा कि सभी लोग जागरूक हो गए हैं पुलिस विभाग किसी भी व्यक्ति को अपमानित नही करे । आने वाले दिनों में शासन प्रशासन के दिशा निर्देश मिलेंगे ग्रामीणों को सूचना दी जावेगी । बैठक में रजनीश कानूनगो, वकील चाचा, सरपंच कड़वाजी मण्डलोई, ग्राम के पटेल लक्ष्मण छापरिया, सचिव अनोकचंद पटेल, जेई जय परमंदनी, संजय पाठक, जितेन्द्रसिंह चौहान, महेश राठौड़ सहित ग्रामीण उपस्थित थे । वही नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी ने आने वाले पर्वो को शान्ति पूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है ।

- Install Android App -