jhankar
ब्रेकिंग
मतदाता सूची में रेशों बढ़ाने पर एसडीम विजय राय ने बीएलओ की बैठक में दिए निर्देश ब्रह्मांडीय उथल-पुथल: 2026 के ग्रहीय गोचर और बदलती वैश्विक व्यवस्था मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर

10 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा पटवारी, पट्टे की जमीन असल मालिक के नाम पर चढ़ाने मांगे थे 20 हजार

पट्टे की जमीन असल मालिक के नाम पर चढ़ाने के एवज में 20 हजार मांगे थे

मकड़ाई समाचार शिवपुरी। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शिवपुरी जिले से सामने आया है, जहां लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पट्टे की जमीन असल मालिक के नाम पर चढ़ाने के एवज में 20 हजार मांगे थे।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे का ये पूरा मामला है। फरियादी बादाम सिंह लोधी अपने पट्टे की जमीन पर असल नाम चढ़वाने के लिए पटवारी लाखन सिंह बारले के पास पहुंचा था। जिसके बदले पटवारी 20 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त से की गई।

लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने शिकायत के बाद आज ट्रैक की कार्रवाई की। पटवारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।