jhankar
ब्रेकिंग
खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: वृंदावन में 10 लाख भक्त

नई दिल्ली। देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में लाखों भक्त उमड़े हैं। केवल वृंदावन में ही लगभग 10 लाख श्रद्धालु मौजूद हैं। बांके बिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी देखी गई हैं।

मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के लिए विशेष पोशाक तैयार की गई है, जिसे स्थानीय कारीगरों ने 6 महीने की मेहनत से बनाया है। इसमें सोने-चांदी के तारों और इंद्रधनुष के 7 रंगों का प्रयोग किया गया है। ठाकुरजी इस पोशाक में दिव्य रूप में नजर आएंगे। मंदिर को इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजाया गया है। फूल बंगले को सिंदूरी रंग के फूलों से सजाया गया है, जिन्हें कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाया गया है।

- Install Android App -

बिहार के इस्कॉन मंदिर को फूलों से सजाया

बिहार में भी जन्माष्टमी का उत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। पटना के इस्कॉन मंदिर को 80 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। बताया गया है कि ये फूल थाईलैंड, बैंकॉक, कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं। इस बार मंदिर को ‘वृंदावन थीम’ पर सजाया गया है। भगवान का अभिषेक 251 चांदी के कलश और शंखों से किया जाएगा।