ब्रेकिंग
खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल...

107 साल का सार्थक जीवन जीने वाली योग दादी नीमा देवी नहीं रहीं

हनुमानगढ़ । राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की सबसे लंबी उम्र जीने वाली बुजुर्ग और योग दादी के नाम से ख्यात 107 वर्षीय नीमा देवी का निधन हो गया है। नीमा देवी 107 साल की उम्र में भी योग और प्राणायाम करती थीं और अपने सभी काम खुद ही करती थी। पूर्व में नीमा देवी को कुछ शारीरिक परेशानियां हुई तो उन्होंने चिकित्सकों के पास जाने की बजाय योग शुरू किया। योग शुरू करने के बाद आश्चर्यजनक रूप से उनका नजर का चश्मा भी हट गया और शारीरिक परेशानियां भी दूर हो गईं। इस पर उन्होंने योग को ही अपने जीवन का आधार बना लिया था। नीमा देवी ने रोजाना सुबह-शाम ना केवल खुद योग किया बल्कि ग्रामीणों को भी योग का प्रशिक्षण दिया। इससे धीरे-धीरे उनकी ख्याति योग दादी के रूप में बढ़ती गई। उनके पौत्र एवं बार संघ भादरा के पूर्व सचिव अमित देहडू ने बताया कि नी देमावी का बुधवार को भादरा स्थित निवास पर आकस्मिक निधन हो गया। नीमादेवी की उम्र 107 साल की थी। इस उम्र में भी वे ना तो चश्मा लगाती थी और ना ही उनको कोई बीमारी थी। वे अपने रोजमर्रा के काम भी खुद करती थी।

- Install Android App -

अमित देहडू ने बताया कि योग दादी के रूप में मशहूर नीमा देवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नुआं में किया गया। योग दादी के रूप में मशहूर नीमा देवी अपने अंतिम समय तक मतदान के लिए मतदाताओं को भी प्रेरित करती रही। वे हर विधानसभा, लोकसभा और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में वोट डालने जरुर जाती थी। इससे उनका नाम जिले को सबसे वृद्ध महिला मतदाता के रूप में भी दर्ज था। नीमा देवी अंत समय तक रोजाना सुबह-शाम योग करती थी। योग कारण उन्हें चश्मे के बिना भी सबकुछ साफ दिखाई देता था। अच्छे से सुनाई भी देता था। इसके अलावा उनको इस उम्र में भी किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वे अपना काम खुद करती थी और वे बिना सहारे के चलती-फिरती थी। खाना पीना हमेशा सादा रखती थीं। परिजनों के मुताबिक नीमा देवी का दावा था कि एक बार उनकी आंख खराब हो गई थी। इस पर डॉक्टर ने कहा कि उनकी आंख अब कभी भी सही नहीं हो सकती, लेकिन उन्होंने इस बात पर विश्वास नहीं किया और योग करना शुरू कर दिया। उसके बाद अंत समय तक भी आंखें ठीक रही है और उन्होंने चश्मा नहीं लगाया।