jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ल को भारत सरकार से झटका

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला को भारत सरकार से बड़ा झटका लगा है। भारत सरकार ने एलन मस्क की आयात शुल्क पर छूट की मांग को ठुकरा दिया है। एलन मस्क दुनिया के सबसे रईस अरबपति हैं। सरकार के मुताबिक देश के नियम पहले ही इजाजत देते हैं कि उत्पादक आंशिक रूप से बने वाहनों को देश में ला सकते हैं। वहीं, स्थानीय टैक्स चुकाकर असेंबल का काम भी कर सकते हैं। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन विवेक जौहरी ने कहा, “हमने इस मुद्दे पर विचार किया। विदेशी कंपनियों के लिए आयात शुल्क कोई बाधा नहीं है। मौजूदा आयात शुल्क के ढांचे के बावजूद देश में निवेश आना जारी है।” विवेक जौहरी के मुताबिक टेस्ला ने अब तक भारत में लोकल मैनुफैक्चरिंग और खरीद की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

- Install Android App -

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भारत सरकार से आयात शुल्क कम करने की मांग की थी। बीते दिनों मस्क ने ये तक कह दिया था कि भारत में उत्पाद उतारने के लिए उसे सरकार के स्तर पर बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसके बाद तेलंगाना समेत अलग-अलग राज्यों ने मस्क को प्लांट लगाने के लिए न्यौता दिया था। एलन मस्क का कहना है कि भारत में आयात शुल्क दुनिया में किसी भी बड़े देश के मुकाबले सबसे अधिक है।