jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

12वी की छात्रा ने की खुदकुशी,पड़ोसी इरफान ने उसका अश्लील विडियो बनाकर किया था,वायरल

मकड़ाई समाचार गाजियाबाद। खोड़ा इलाके में 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या की है। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले इरफान नाम पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को उसने अपने दोस्तों को भी शेयर कर दिया था जिसके चलते छात्रा की पूरे मोहल्ले में काफी बदनामी हो रही थी।जिससे तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 18 साल की लड़की गाजियाबाद में खोड़ा इलाके की रहने वाली थी। वो दिल्ली के कल्याणपुरी में सरकारी स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी। छात्रा का परिवार मूल रूप से गोंडा जिले का रहने वाला है। मां-बाप नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार को वे ड्यूटी पर गए थे तब घर में बड़ी बेटी और उसके छोटे भाई-बहन थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे लड़की ने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों की सूचना पर मां-बाप मौके पर आए। इसके बाद पुलिस भी आ गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

लड़की के पिता का कहना था कि उनके पड़ोस वाले घर में इरफान नाम का लड़का रहता है, जो एक फूड डिलीवरी कंपनी में जॉब करता है। इस लड़के का उनके घर पर आना-जाना था। आरोप है कि इरफान ने उनकी बेटी को झांसा देकर फंसा लिया और आपत्तिजनक वीडियो बना ली। अब इरफान उनकी बेटी को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों इरफान ने ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए थे। लड़की के पिता को इस बात की जानकारी हुई तो वे आपत्ति जताने के लिए इरफान के घर पर पहुंचे और उसके पिता से शिकायत की।

- Install Android App -

आरोप है कि इरफान के पिता ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए लड़की के पिता को धमका कर भगा दिया जिसके बाद दो दिन पहले लड़की के पिता ने थाना खोड़ा पर पहुंचकर आरोपी इरफान के खिलाफ शिकायत दी थी। पिता का कहना है कि पुलिस ने उनसे ही वायरल वीडियो मांगी और बिना सबूत कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि अगर पुलिस दो दिन पहले ही आरोपी पर एक्शन ले लेती तो शायद उनकी बेटी खुदकुशी न करती।

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात थाना खोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। इस सूचना पर तत्काल खोड़ा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दायर कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं।